पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर इंडिया पोस्ट टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जयपुर इंडिया पोस्ट टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाड़ोल ((फ)) - कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जयपुर इंडिया पोस्ट टीम ने दिल्ली आर्मी टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के आयोजक युवक कांग्रेस की ओर से विजेता टीम को 21 हजार व उप-विजेता को 11 हजार रुपए नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट प्लेयर का सम्मान वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोइवाल को दिया गया। टूर्नामेंट के जनरल रेफरी मोहन लाल शर्मा, गणपतसिंह व अशोक चौधरी का भी सम्मान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कटारा थे। अध्यक्षता कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष रामलाल गाडरी ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान कन्हैयालाल खराड़ी, शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन सुनिल भजात, समाजसेवी अरविंद कुमार जैन आदि पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन विजेंद्र सेठ ने किया। युवक कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. रणजीत जैन व विधानसभा अध्यक्ष पंकज जोशी ने खिलाडिय़ों व अतिथियों का अभिनंदन किया।