पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों के सूटकेस में सेंध लगाने वाले पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

यात्रियों के सूटकेस में सेंध लगाने वाले पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - पुलिस ने बसों में यात्रियों के सूटकेस व बैग से कीमती सामान चुराने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के जिला महामायानगर हाथरस के रहने वाले हैं। विगत चार सालों में इस गैंग ने राजसमंद, भीलवाड़ा, मध्यप्रदेश सहित
देशभर में अनगिनत वारदात करना
कबूली है।
एसपी श्वेता धनकड़ ने बताया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना उत्तरप्रदेश में हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन, मनोहरपुर निवासी गैंग का सरगना बधिरीसिंह पुत्र केदारीलाल अहिरीया, एटा जिले के जलेसर निवासी बबलू पुत्र बाबूराम अहीरिया, यूपी में विजयगढ़ जिले के सिंगपुर निवासी मुकेश पुत्र बसन्तलाल अहीरिया, गिरेन्द्र सिंह पुत्र चेतराम अहिरीया, मिजोपुर निवासी छोटेलाल पुत्र मीठूलाल अहिरीया को गिरफ्तार किया है।




देश के कई शहरों में कर चुके हैं वारदात

सरगना मास्टर चाबी से खोलता है ताले

अटैची को मास्टर चाबी से खोलने तथा बैग में कट लगाने का काम गिरोह के सगरना बधीरीसिंह का ही रहता था। उसके पास मास्टर चाबियां मिली है। वारदात के वक्तएक दो आदमी बस के नीचे एक गेट पर तथा 3-4 व्यक्ति बस की सीटों पर बैठे रहते है। जहां बैग अटैची को मास्टर चाबी से खोलते है उस सीट पर 2-3 चोर बैठते है।

इस वारदात में पकड़े: एसपी ने बताया कि 26 जनवरी को नाथद्वारा की एक महिला सुबह साढ़े सात बजे नीमच के लिए चित्तौड़0 की बस में बैठे थे। इस दौरान बस स्टैण्ड पर उसके आगे पीछे वाली सीटों पर 2-3 लड़के जा कर बैठ गए। जो अजनबी भाषा बोल रहे थे। ये महिला के बैग के अंदर रखा छोटा बैग निकालकर स्टैण्ड पर ही उतर कर भाग गए। बाद में पुलिस को पता चला कि आरोपी श्रीनाथजी मन्दिर के पीछे लम्बी गली में रह रहे हैं। शक के आधार पर हिरासत में लेने पर इन्होंने आरोप कबूल लिया।