8 कर्टन देशी शराब जब्त
उदयपुर - आबकारी विभाग ने मंगलवार को डबोक एयरपोर्ट से डबोक चौराहा की ओर आ रही कार से 8 कर्टन देशी शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी एस.के.शर्मा के निर्देशन में मुखबीर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक ((मावली)) प्रवीण केडिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में डबोक चौराहा स्थित गाड़ी को रोककर तलाशी ली, तो उस गाड़ी की डिक्की में 8 कर्टन देशी शराब मिली। प्रवीण केडिया ने बताया कि मौके से मुख्य आरोपी और वाहन मालिक महेन्द्र चौधरी पिता शंकरलाल चौधरी को गिरफ्तार किया तथा वाहन जब्त किया।