- Hindi News
- खान विभाग ने ट्रैक्टर मालिकों से वसूला डेढ़ लाख का जुर्माना
खान विभाग ने ट्रैक्टर मालिकों से वसूला डेढ़ लाख का जुर्माना
भास्कर न्यूज - झाड़ोल ((फ))
खान विभाग ने तीन दिन के बाद कार्रवाई की अवैध बजरी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर मालिकों से डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना वसूला। खान विभाग के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर छोड़ दिए।
थानाधिकारी लाभुराम विश्नोई ने बताया कि खान विभाग से जुर्माना राशि चुकाने की रसीद लेकर थाने पंहुचे ट्रैक्टर मालिक झाड़ोल निवासी त्रिलोक सुथार, मोहनलाल पुत्र किशनलाल पाटीदार, खाखराखेड़ा निवासी लालसिहं पुत्र बलवंतसिह, भीलवाड़ा निवासी मोहनलाल पुत्र भेरा पटेल, वेलनिया निवासी हीरालाल पुत्र भेराजी माली व बीड़ा निवासी हुड्डीलाल पुत्र खेमाजी गायरी को ट्रैक्टर सौंप दिए गए। खान विभाग के फोरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध बजरी से भरे पकड़े गए हर ट्रैक्टर से 26 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल कर रसीद दी है।
यह था मामला : पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने 25 जनवरी को कस्बे के सती चौराहा, खाखड नदी व आवरडा नदी से अवैध बजरी खनन कर ले जाते आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े थे। झाड़ोल पुलिस की इस पहली कार्रवाई के बाद कस्बे व आसपास के ठेकेदार, ट्रैक्&52द्भ;टर मालिकों ने थाने पहुंच विरोध भी दर्ज कराया था। इसके बाद थाने पहुंची खान विभाग की टीम बिना कार्रवाई उदयपुर लौट गई थी।