धोखाधड़ी के आरोपी राशन डीलर को जेल
झाड़ोल ((फ)) - पुलिस ने तीन दिन पूर्व पकड़े धोखाधड़ी के आरोपी आवरड़ा क्षेत्र के राशन सेंट के डीलर खेमराज पुत्र मोड़ीराम दर्जी को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी लाभुराम विश्नोई ने बताया कि कस्बा निवासी आवरडा राशन सेंटर के डीलर खेमराज को 25 जनवरी को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था। आरोपी से फर्जी दस्तावेज बरामद व सत्यापन के लिए रिमांड पर सौंपा गया था। रिमांड अवधि खत्म होने पर मंगलवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया।