पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफा बांधो में रशिया के जेनेरिया प्रथमयज्ञ वेदी चौक में दोपहर को साफा बांधो, रस्सा कशी, मेहंदी, रं

साफा बांधो में रशिया के जेनेरिया प्रथमयज्ञ वेदी चौक में दोपहर को साफा बांधो, रस्सा-कशी, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। विदेशी पर्यटकों की साफा बांधो स्पर्धा में रशिया के जेनेरिया...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुंभलगढ़
राणा कुंभा की कर्म भूमि वाले ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर आठवें कुंभलगढ़ फेस्टिवल की शुरुआत मंगलवार को हुई। पहला दिन राजस्थानी प्रस्तुतियों के नाम रहा। कालबेलिया नृत्य, गेर नृत्य, साफा बांधाना व रस्सा-कशी प्रतियोगिताओं में विदेशी पर्यटक भी राजस्थानी संस्कृति से ओत-प्रोत नजर आए। इन्होंने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 11 बजे यज्ञ वेदी चौक में उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह राणावत द्वारा ढोल बजाकर फेस्टिवल की शुरुआत की गई। इसके बाद बाड़मेर के लाल आंगी कलाकारों ने पुष्प वृष्टि के साथ अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। बारां के कलाकारों ने चकरी नृत्य पेश किया तो विदेशी पर्यटक भी साथ झूमने लगे। कालबेलिया नृत्य व जत्था गेर नृत्य की प्रस्तुतियां खूब सराही गईं। बांदीकुई के बहरुपिया कलाकारों ने बादशाह, श्रीकृष्ण व चन्द्रगुप्त के किरदारों में लोगों को लोट-पोट कर दिया।