पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया, लड्डू चढ़ाया

आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया, लड्डू चढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
आदिनाथ भगवान का निर्वाण दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर धानमंडी स्थित ऋषभदेव मंदिर में भगवान के जयकारों के साथ ११ किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेश सेठ ने बताया कि तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के निर्वाण दिवस पर ऋषभदेव मंदिर में बुधवार सुबह पंचामृत महाभिषेक व पूजा-अर्चना के अनुष्ठान हुए। इसके बाद निर्वाण कांड की पूजा के साथ ११ किलो का बुंदी से बना निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। महोत्सव के तहत पूरा मंदिर अदिनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा। संगीतकार चांदमल चंदू के निर्देशन में संगीतमय निर्वाण पूजा की गई। संगीतमय पूजा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झुमते रहे। अनुष्ठान में सकल जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।