मुनि शुभसागर महाराज क ा केशलोंच हुआ
प्रतापगढ़ - धानमंडी स्थित ऋषभदेव मंदिर में बुधवार को मुनिशुभसागर महाराज का केशलोंच समारोह हुआ। हाथ से केश उतारने की क्रिया देखमंदिर में बैठे सैकड़ों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मींडा ने बताया कि आचार्य सम्मतिसागर महाराज के शिष्य मुनि शुभसागर महाराज ससंघ मंदिर में विराजमान हैं। मुनि श्री शुभसागर महाराज का सुबह ९ बजे केशलोंच शुरू हुआ। केशलोंच से पूर्व केश झेलने न शास्त्र भेंट करने की बोली लगाई गई। सूरजमल जवासा ने मुनि श्री के दाड़ी व सिर के केश हाथों से उतारने की क्रिया की। हाथ से केश उतारने की इस क्रि या के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इस मौके पर आर्यिका सिधांतमति माताजी ने त्याग व तपस्या के बारे में बताया। मुनि श्री ने सुख प्राप्ति के लिए भक्ति के मार्ग पर चलने के विषय पर प्रवचन दिए। सागरमल जैन परिवार की ओर से प्रभावना वितरण का कार्यक्रम हुआ।