राजसमंद झील पर बर्ड फेयर आज
राजसमंद - ऐतिहासिक राजसमंद झील की अदब की छतरी पर गुरुवार को बर्ड फेयर होगा। इसमें स्कूली विद्यार्थियों सहित पर्यावरण प्रेमियों को पक्षियों की प्रजातियों व इनकी पहचान व दिनचर्या से अवगत कराया जाएगा।
बर्ड फेयर में बच्चों की संख्या के अनुसार ग्रुप बनाकर बर्ड एक्सपर्ट उन्हें पक्षियों की जानकारी देंगे। पक्षियों की पहचान तथा बारीकियों से अवगत कराने के लिए उदयपुर से पक्षी विशेषज्ञों का दल बुलाया है। उप वन संरक्षक कुमार स्वामी गुप्ता ने बताया कि फेयर के लिए 350 विद्यार्थियों के नामांकन आए हैं।
श् हैं। बर्ड फेयर के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजसमंद झील के संरक्षण व चुनौतियां विषय पर कार्यशाला होगी।
इस झील को प्रदूषण से मुक्त रखने और जल प्रवाह क्षेत्र को संधारित किए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।