दंगल की तैयारियों पर चर्चा
नाथद्वारा - आगामी 7 से 9 मार्च तक होने वाले राजस्थान केसरी दंगल की तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर को दिल्ली वाली धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुश्ती के कोच कैलाश पालीवाल ने की, विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद गुर्जर थे। भारतीय कुश्ती पद्धति राजसमंद जिला के अध्यक्ष दादू पहलवान ने बताया कि राजस्थान केसरी दंगल 7 से 9 मार्च तक होगा। शहर के पहलवान पुष्कर दाजी के स्मरणार्थ हो रहे कुश्ती दंगल में 50,55,60,66,74,84,96 तथा 96 से अधिक भार वर्ग की कुश्तियां होंगी। राजस्थान केसरी के लिए 74 किलो भार वर्ग से अधिक के दंगल में 55 किलो भार वर्ग में महिला केसरी खिताब के लिए महिला पहलवान भिड़ेंगी। बैठक में कैलाश पालीवाल, रमेश त्रिपाठी, श्रीजी लाल सनाढ्य, बालमुकुंद गुर्जर, जुगलकिशोर सनाढ्य, शरद बागोरा, गिरिश विद्रोही आदि
मौजूद थे।