- Hindi News
- रोवर रेंजर शिविर में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
रोवर रेंजर शिविर में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतापगढ़ - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रोवर रेंजर शिविर पुष्कर में संपन्न हुआ। इसमें प्रतापगढ़ के एलबीएस कॉलेज के रोवर स्काउट व रेंजर गाइड का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। सीओ स्काउट योगेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इस रोवर रेंजर शिविर में प्रेमशंकर मीणा के नेतृत्व में लाल बहादूर शास्त्री कॉलेज प्रतापगढ़ के 6 रोवर स्काउट व 6 रेंजर गाइड ने निरीक्षण, कैंप फायर, अनुशासन, सेवा कार्य, मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट आदि प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन किया। शिविर में एलबीएस कॉलेज को शील्ड प्रदान की गई। शिविर के बाद रोवर रेंजर को पुष्कर व अजमेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। राठौड़ ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतापगढ़ के रोवर रेंजर ने राज्य के अन्य जिलों से आए रोवर रेंजर से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भाषा शैली आदि के बारे में भी जानकारी दी। एलबीएस संस्था निदेशक सी.एस जोशी, प्राचार्या एवं प्रंबधक लोकेंद्र सिंह सिसोदिया ने सराहना की।