- Hindi News
- ‘हर कार्य में हो महिलाओं की भागदीरी, भ्रूण हत्या रुके’
‘हर कार्य में हो महिलाओं की भागदीरी, भ्रूण हत्या रुके’
भास्कर न्यूज - धरियावद
पंचायत समिति कार्यालय के अधीन आने वाले सभी पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं ग्राम सेवकों का दो दिवसीय जेंडर संवेदी शासक कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में शुरू हुई। जनप्रतिनिधियों व ग्राम सेवकों को जेंडर इक्वालिटी एवं महिलाओं के अधिकार व उनके हक एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई। हर कार्य में महिलाओं की भागीदारी की भी अपील की गई एवं भू्रण हत्या पर सहयोग करने की भी बात कही गई।
कार्यशाला के दौरान विकास अधिकारी मोहम्मद ईरशाद खान ने कहा कि सरकार महिलाओं की भागीदारी एवं उनकी सुरक्षा के लिए बनाए कानून की जानकारी के लिए यह अभियान चलाती है। इस अभियान में राज्य में महिला सभा का आयोजन, महिला संरक्षण से संबंधित जरूरी कानून की जानकारी एवं जिला आयोजन समिति एवं पंचायतीराज क्षतमा विकास के तहत जेंडर संवेदी जिला योजना तथा महिला जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिकाओं के बारे में विस्तार से समझाया जाता है। विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन महिलाओं के अधिकार को समझाते हुए कानून की जानकारी दी गई। भू्रण हत्या को रोकने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर पंचायत प्रसार अधिकारी रमेशचंद्र शर्मा, ग्राम सेवक सुदर्शन जैन, एनजीओ के डी आर मीणा तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी नाथी कटारा ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का आ्वान किया गया। महिलाओं पर घरेलू ङ्क्षहसा से रक्षा अधिनियम की जानकारी भी दी गई। लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम, पीसीपीएनडीटी एक्ट आदि के बारे में भी जानकारी दी।