महिला नसबंदी शिविर में हुए ५७ ऑपरेशन
धरियावद - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत रेफरल हॉस्पिटल में नसबंदी कैम्प लगा। इसमें ५७ महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए आर सोनी ने बताया कि कैंप के दौरान छोटीसादड़ी की मेडिकल टीम के डॉ. जगदीश वर्मा, मेलनर्स माणकलाल टेलर, धरियावद के डॉ. एस के जैन, कम्पांडर महेंद्रसिंह शक्तावत, भवानीशंकर, ब्रहा्रनंद गौड, राजम्मा, उर्मीला, माया व रेखा ने ऑपरेशन में सहयोग दिया। बुधवार को शिविर के दौरान सबसे अधिक महिला नसबंदी ऑपरेशन किए गए। शिविर एक फरवरी को मूंगाणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित होगा।