पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की स्मृति में आज रखा जाएगा दो मिनट का मौन

शहीदों की स्मृति में आज रखा जाएगा दो मिनट का मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार सुबह 11 बजे सभी विभागों एवं कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सभी उपखंड कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, नगरपरिषद/नगरपालिका कार्यालय एवं अन्य विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी यशवंत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे से 10:40 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। 10:40 से 11 बजे तक रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया जाएगा। गांधी सेवा सदन स्कूल में महात्मा गांधी की मूर्ति माल्यार्पण एवं भजन कीर्तन होगा। पोषाहार सहायता कार्यक्रम की बैठक कल
राजसमंद। मिड-डे-मिल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुशल कुमार कोठारी ने बताया कि उक्त बैठक में मिड-डे-मिल कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। इसमें आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श कर इनके निस्तारण को लेकर चर्चा की जाएगी।