- Hindi News
- नाथद्वारा के फॉर्मेसी कॉलेज में खेल सप्ताह की शुरुआत
नाथद्वारा के फॉर्मेसी कॉलेज में खेल सप्ताह की शुरुआत
नाथद्वारा - श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल विद्यार्थी जीवन का एक हिस्सा है। वे खेल सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैं। इनसे मानसिक एवं शारीरिक बल मिलता हैं। खेल सप्ताह के पहले विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। चेयर रेस छात्रा वर्ग में पूनम मांडावत प्रथम, आस्था राजा द्वितीय एवं गायत्री प्रजापत तृतीय रही। छात्र वर्ग में प्रकाश चौधरी प्रथम, मुकेश चौधरी एवं कुशल त्रिपास तृतीय रहे। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग के डबल्स के मुकाबले में प्रतीक और अक्षय प्रथम व द्वितीय स्थान पर ऋषभ एवं पीयूष रहे। शतरंज छात्रा वर्ग में आस्था राजा प्रथम एवं गोपिका सांचीहर द्वितीय रहे। शतरंज छात्र वर्ग में अमन तोमर प्रथम एवं रोहिताश द्वितीय रहे। कबड्डी में बी फार्मा द्वितीय वर्ष ने बी फार्मा तृतीय वर्ष को हराया। मेहंदी प्रतियोगिता मे यास्मीन बानो प्रथम, ममता जटिया द्वितीय एवं हीनल व्यास तृतीय रही। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।