- Hindi News
- पंचायत समितियों में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आज
पंचायत समितियों में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आज
झाड़ोल ((फ)) - उपखंड स्तरीय जन सुनवाई पंचायत समिति प्रांगण स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरुवार को होगी। जनसुनवाई में उपखंड के सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। उपखंड अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन विभाग के अधिकारी सुनवाई में उपस्थित रहेगें। सुनवाई में सुबह 10 से 12 बजे तक प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर तीन बजे तक संबंधित विभाग का अधिकारी संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवाद या समस्या के विषय में अपनी टिप्पणी अंकित करेगा। इसके बाद शाम 6 बजे तक दर्ज प्रकरणों पर समाधान से असंतुष्ट आवेदक की समस्या विभागीय अधिकारी के समक्ष जन सुनवाई होगी। इसमें स्थानीय विधायक व प्रधान भी मौजूद रहेंगे।
सलूंबर - पंचात समिति सभा भवन में सुबह 11 बजे एसडीओ भगवतसिंह बारहठ के निर्देशन में जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। एसडीओ बारहठ ने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रह कर समस्याओं की सुनवाई व निस्तारण की रूप रेखा पर चर्चा के निर्देश दिए हैं।