पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों ने की समाज उत्थान पर चर्चा

संतों ने की समाज उत्थान पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मावली
श्रमण संघीय प्रवर्तक महाश्रमण मदन मुनि व राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश का मावली स्टेशन के जैन स्थानक में मिलन हुआ। दोनों ने एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछी और संत तथा समाज उत्थान के लिए चर्चा की।
मुनि कमलेश ने बताया कि जिनकी नजर में मिट्टी और सोना एक समान होता है, जो अभिशाप के बदले वरदान प्राप्त करते हैं। फिर वे चाहे किसी परंपरा के संत क्यों न हों विश्व वंदनीय की श्रेणी में आते हैं। मुनि ने कहा कि विलासिता व साधव्य में छत्तीस का आंकड़ा है। संत सुख-दु:ख और मान-अपमान की परवाह न करते हुए नि:स्वार्थ भाव से प्राणीमात्र को परमात्मा स्वरूप मानकर समर्पित हो जाता है। उन्होंने संत समाज से मानवता का माली बनने का आह्वान किया। साथ ही सभी धर्माचार्यों को मिलकर संतों की एक न्यूनतम आचार संहिता बनाने की तैयारी करने के लिए कहा, जिसमें उपासकों को भी शामिल किया जाए। वहीं प्रवर्तक मदन मुनि ने कहा कि संत व श्रावक को समाज कल्याण के लिए समर्पित रहना चाहिए। इसके अलावा संतों ने नैतिकता के बिना आध्यात्म में प्रवेश नहीं, पर्यावरण रक्षा, नशा मुक्ति, देश भक्ति, सर्व धर्म समभाव आदि विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। मुनि कमलेश ने बताया कि वल्लभनगर में महावीर कृष्ण गौशाला का प्रस्ताव पास हुआ, जिसके लिए सवा तीन लाख रुपए की राशि एकत्र हुई। इस मधुर मिलन पर घनश्याम मुनि, अभिजित मुनि, अरिहंत मुनि, धैर्य मुनि, रवींद्र मुनि, धीरज मुनि आदि संत मौजूद थे।