- Hindi News
- वाहनों के चालान बना ११ हजार जुर्माना वसूला, सात वाहन जब्त
वाहनों के चालान बना ११ हजार जुर्माना वसूला, सात वाहन जब्त
भास्कर न्यूज - अरनोद
अरनोद में यातायात नियमों को तोडऩे वाले व अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने ५० से अधिक वाहनों के चालान बनाए। ऐसे वाहन चालकों से ११ हजार से भी ज्यादा रुपए जुर्माना के रूप में वसूले गए। पुलिस ने सात वाहनों को जब्त भी किया है। एसपी उत्सवलाल छानवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनोद पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की। थानाधिकारी रड़मल सिंह के नेतृत्व में एएसआई चिमनलाल मय जाब्ते ने बुधवार को अवैध रूप से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एएसआई चिमनलाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक वाहनों के चालान बना कर 11300 रुपए का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार पुलिस ने कागजात नहीं होने पर 7 वाहनों को जब्त करने की भी कार्रवाई की।
वीरावली से मोटरसाइकिल चोरी
अरनोद क्षेत्र के वीरावली गांव से कृषक मोहनलाल रैदास की मोटर साइकिल चोर चुरा ले गए। कृषक ने अरनोद थाने में मामला दर्ज कराया है।