पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरियावद में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित, उपभोक्ता परेशान

धरियावद में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद - क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड ((बीएसएनएल)) की सेवाएं बुधवार को प्रभावित रहीं। इससे पहले मंगलवार को भी समस्या आई थी। इस महीने में भी तीन से चार दिन नेटवर्क में खराबी आई। इस दौरान बीएसएनएल उपभोक्ताओं के न तो मोबाइल चल पाए और न ही ब्रॉडबैंड सहित अन्य सेवाएं। इन कारणों से सरकारी कार्यों में भी व्यवधान आए। अधिकारियों का कहना है कि मशीनों में खराबी आने व स्टाफ कम होने से समस्या आ रही है। दिसंबर महीने में तो तीन-चार दिन सेवाएं ठप रहीं थीं।
धरियावद के नागलिया मोड़ पर बीएसएनएल कार्यालय है। यहीं पर मशीनें लगी हुई हैं। पिछले पांच वर्षों में बेसिक टेलीफोन के सैकड़ों कनेक्शन उपभोक्ताओं ने कटवा दिए हैं। पहले तो ७०० से भी अधिक उपभोक्ता थे। अब यह घटकर करीब २०० ही रह गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली के जाते ही कई बार मोबाइल टावर भी बंद हो जाते हैं। टेलीफोन उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष ख्यालीलाल गनोडिया ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज में स्टाफ की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी आ रही है। राजेश मेघवाल ने भी ऐसी ही समस्या बताई। बीएसएनएल के स्थानीय एजेंट ((आरटीएस)) अमित डागरिया ने बताया कि आए दिन मोबाइल नेटवर्क में परेशानी आती है।
॥मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण कई बार दिक्कतें आती हैं। इसे शीघ्र दुरुस्त करवा दिया जाता है। धरियावद टेलीफोन इक्सचेंज कार्यालय में दो लाईनें आ रही हैं। इसमें से कुण क्षेत्र से आने वाली लाइन के आए दिन खराब होने के कारण समस्या आती है। उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित में बता दिया गया है। कार्यालय में स्टाफ की कमी है जिसके चलते समय रहते कार्य करने में परेशानी है आती है।
संजय सांवरिया, स्थानीय टेलीफोन कार्यालय के जेटीओ