पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम हाइवे पर फायरिंग जैसी वारदात पाली में भी हुई

भीम हाइवे पर फायरिंग जैसी वारदात पाली में भी हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम - अजमेर जिले की सीमा से सटे भैरुजी मंदिर शेखावास चौराहे के पास 26 जनवरी की रात जैसी ही वारदात मंगलवार रात पाली जिले के रासबावरा गांव मेंं भी हुई। इसे लेकर भीम थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे व घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए स्थानीय वारदात के बारे में सुराग लगाने के प्रयास किए। शेखावास में लूट की करने वाले तीन से चार व्यक्ति थे। आरोपियों के पास बिना नंबर की कार थी। पाली जिले के रासबावरा गांव में मंगलवार रात को ऐसी ही वारदात में भी चार व्यक्तियों के व बिना नंबर की ऐसी ही कंपनी की कार में आना सामने आया है। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों वारदात एक ही गैंग द्वारा करने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि आजाद चौक आयरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी ((छत्तीसगढ़)) से जोधपुर के ओसिया में मूर्ति लेने जाते लोगों से करीब एक लाख की लूट हुई थी।
भंवर लाल पुत्र भीखमचंद राठी, सुशील कुमार, राजेश, नेमीचंद तथा यशु कुमार के साथ 26 जनवरी रात 11.15 बजे शेखावास चौराहे से आगे सुरेखा घाटा में कार सवार बदमाशों ने करीब एक लाख की लूट कर ली थी। बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। बदमाशों ने कार सवार लोगों से नकदी, अंगूठियां, मोबाइल लूट लिया था। पुलिस को अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।