- Hindi News
- देवगढ़ की पांच बेटियों को मिलेगा गार्गी पुरस्कार
देवगढ़ की पांच बेटियों को मिलेगा गार्गी पुरस्कार
देवगढ़ - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सेकंडरी परीक्षा 2013 में श्रीजी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ की पांच छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इस पर इन छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दर्शना आच्छा, राधिका परिहार, मोनिका उपाध्याय, पिंकी चौहान, सुमन रेगर को यह सम्मान मिलेगा। छात्राओं को 4 फरवरी को कांकरोली में कलेक्टर डा.प्रीतम बी यशवंत द्वारा पांच हजार नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।