पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाथद्वारा कॉलेज में क्रिकेट मैच में छात्र गुटों में विवाद, छात्रसंघ महासचिव घायल

नाथद्वारा कॉलेज में क्रिकेट मैच में छात्र गुटों में विवाद, छात्रसंघ महासचिव घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - नगर के सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय कॉलेज में खेल सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को किक्रेट मैच के दौरान दो गुट भिड़ गए। मारपीट में छात्रसंघ के महासचिव लक्ष्मण कुमावत के सिर पर चोटें आई है।
उन्हें नगर के गोवर्धन राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर को पीजी डीसीए तथा आटर््स संकाय की टीमों के बीच क्रिकेट का मैच चल रहा था। इस दौरान बैट के लिए दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में छात्रसंघ महासचिव लक्ष्मण कुमावत जख्मी हो गया। पुलिस ने छात्र मानसिंह तथा उदयसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल कुमावत को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।