- Hindi News
- बेटियों ने सीखा सेल्फ डिफेंस अब मार सकती हैं मुक्का
बेटियों ने सीखा सेल्फ डिफेंस अब मार सकती हैं मुक्का
प्रतापगढ़ - मनचलों ने छेडख़ानी की तो उनकी खैर नहीं। बालिकाएं खुद की सुरक्षा स्वयं ही करेंगी। वे पंच दागने में माहिर जो हो गई हैं। राजकीय बालिका उमावि प्रतापगढ़ में की सौ बालिकाओं को खुद की सुरक्षा करने व पंच दागने का प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर के तहत कक्षा ९ से ११ तक की १०० छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बालिका उमावि परिसर में दस दिवसीय शिविर का २० जनवरी को शुभारंभ किया गया था। शिविर में कक्षा ९ से ११ वीं तक की १०० छात्राओं को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के पंचों, रोलिंग, बचाव आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी ((मा.)) कैलाश चंद्र जोशी व उप जिला शिक्षा अधिकारी ((शारीरिक शिक्षा)) विष्णु कुमार शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी मेहरचंद तंवर ने किया। शिविर में प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षिका भावना शर्मा ने दिया। बुधवार को शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि एडीपीसी देवेंद्र कुमार बंडी थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विमला शर्मा ने की। प्रशिक्षिण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।