पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे लाइन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

रेलवे लाइन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ . प्रतापगढ़ को रेल सेवा से जोडऩे की मांग को लेकर बुधवार को रेल लाओ संघर्ष समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। समिति के अजेय सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रयास से गांधी चौराहे पर राहगीरों ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। अजेय सक्सेना ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जन प्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों से उनके चुनावी एजेंडे में प्रतापगढ़ को रेल सेवा से जोडऩे की मांग शामिल करने का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान समिति के राजेंद्र खत्री, अरविंद सिंह राव, सचिन पटवा, लोकेश गुर्जर, उस्मान शेख, मुकेश टेलर, राहुल साहू, सुनील टिंडोला आदि मौजूद थे।