- Hindi News
- ‘महाराव शेखाजी के नाम पर हो विश्वविद्यालय का नामकरण’
‘महाराव शेखाजी के नाम पर हो विश्वविद्यालय का नामकरण’
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
प्रताप युवा शक्ति के दिग्विजय सिंह चिकलाड के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर रतन लाहोटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सीकर में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नामकरण महाराव शेखाजी पर करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नामकरण परिवर्तित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय विवि करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो शेखावाटी के लोगों की जन भावना के विरुद्ध है। इस दौरान लोकेंद्र सिंह चुंडावत, तेजपाल सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह, दिग्विजय सिंह राव, महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, भंवर सिंह, आनंद सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।