पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजसमंद में हाइवे पर अब हेलमेट अनिवार्य

राजसमंद में हाइवे पर अब हेलमेट अनिवार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - जिले से जुड़े नेशनल हाइवे 8 व स्टेट हाइवे पर दुपहिया चलाने वालों के साथ ही पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना होगा। हेलमेट नहीं लगाने वाले दुपहिया चालक व पीछे बैठने वालों के खिलाफ पुलिस 5 फरवरी से सख्ती बरतेगी। उल्लंघन करने वालों के चालान भी बनाए जाएंगे। हाइवे पर हादसे रुकवाने के लिए एसपी श्वेता धनकड़ ने बुधवार को इस संबंध में जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक धनकड़ ने बताया कि जिले के नेशनल हाइवे/स्टेट हाइवे पर दुपहिया वाहनों व पीछे बैठने वालों द्वारा हेलमेट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दिनों-दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही है। एसपी ने सभी थानाधिकारियों व यातायात प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 4 फरवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में स्टेट व नेशनल हाइवे 8 पर चालक व पीछे बैठे व्यक्तियों को हेलमेट लगाने के लिए समझाएं। इसके लिए जगह-जगह बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करने तथा 5 फरवरी से नियम की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।