पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम क्षेत्र में दबा है 2 करोड़ टन चूना पत्थर

भीम क्षेत्र में दबा है 2 करोड़ टन चूना पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - राजसमंद
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने राजसमंद जिले में नए खनन क्षेत्रों की खोज की मांग उठाई है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा सत्र में तारांकित प्रश्न द्वारा सरकार का इस तरफ ध्यान आकर्षित कराया। विधायक ने जिले में तांबा, जस्ता, शीशा, चांदी, चूना पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, क्वाट्र्ज, फेल्सपार के नए भण्डार मिलने की अच्छी संभावनाएं जताई है। राज्य सरकार ने उत्तर में बताया कि राजसमंद जिले में भीम तहसील में 2 करोड़ टन सीमेंट श्रेणी का चूना पत्थर मिलने की संभावना है। देवगढ़ में ग्रेनाइट की खोज की गई है।
रेलमगरा तहसील के धूलखेड़ा व कोईपुरा में तांबा, शीशा व जस्ते की खोज का कार्य चल रहा है। किरण ने जिले में मार्बल मण्डी के विकास और खनन क्षेत्रों में संरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दिलाने की मांग की। नए खनन क्षेत्रों की खोज और खनन आधारित उद्योगों की स्थापना को भी गति देने की बात रखी।



स्थानीय लोगों को मिले बजरी खनन के पट्टे

किरण ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से राजस्थान में बजरी खनन कि स्थिति के बारे में सूचना मांगी। राज्य सरकार ने बताया कि पूर्व में बजरी खनन का कार्य ठेकों के माध्यम से करवाया जाता था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में बजरी खनन का कार्य नियमित पट्टाधारकों के माध्यम से ही करवाया जाएगा। पट्टा जारी होने तक 80 आशयपत्र धारकों को 28 फरवरी 2014 तक खनन की अनुमति दी गई है। किरण ने खनन मंत्री से बजरी खनन में आई रही बाधाओं को दूर करने, खनन पट्टे पंचायत क्षेत्र के आधार पर जारी कराने व स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता दिलाने की मांग रखी।

विधायक किरण माहेश्वरी के सवाल पर सरकार ने दी जानकारी, अब खोज कराने की मांग रखी