पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कडिय़ा मजदूर व मिस्त्री में मजदूरी तय

कडिय़ा मजदूर व मिस्त्री में मजदूरी तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभदेव - स्थानीय कस्बे में कुछ दिन से कडिय़ा मजदूर व मिस्त्री में मजदूरी को लेकर चल रहा गतिरोध बुधवार को समझौता होने के साथ ही नयी दर लागू की गई। तहसील कार्यालय पर तहसीलदार आर.एल. डामोर व सरपंच शिवलाल अहारी की मौजूदगी में कडिय़ा मजदूर व मिस्त्री में बातचीत की गई। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने पर कारीगरों की मजदूरी 290 रुपए व मजदूरों की मजदूरी एक सौ अस्सी रुपये तय की गई। उक्त दर 2015 तक के लिए लागू की गई है। बीच में सरकार द्वारा अगर किसी प्रकार की दर बढ़ाई गई तो किसी तरह की दर बढ़ाने की मांग नहीं करने की बात की गई। इस दौरान मजदूरों की ओर से दलाराम, ईश्वर लाल दिनेश कुमार, हमजीराम, भैरूलाल तथा मिस्त्री की और से नारायणलाल, भैरूलाल, चंपालाल, सुंदरलाल, कुरीचंद, पोपट लाल सुथार आदि मौजूद थे।