पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुभने लगी धूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - जिले में दोपहर को सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह व रात को सर्दी रहती है। गुरुवार को दोपहर में तेज धूप रही। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ गया, अधिकतम पारा 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पांच दिन में यूं बढ़ा तापमान
पिछले पांच दिन में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम 7.4, 26 जनवरी को अधिकतम 22.4, न्यूनतम 8.0, 27 जनवरी को अधिकतम 26.1, न्यूनतम 4.5, 28 जनवरी को अधिकतम 27.1, न्यूनतम 4.8, 29 जनवरी को अधिकतम 27.6 व न्यूनतम तापमान 6.7 रहा था।