पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00निशुल्क वितरण के लिए 24 ट्राई साइकिलें आईं

00निशुल्क वितरण के लिए 24 ट्राई साइकिलें आईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैयदना साहब को आज देंगे श्रद्धांजलि
राजसमंद - बोहरा समाज के धर्म गुरु डॉ. सैयदना साहब को शुक्रवार को शहर के संतोषी नगर स्थित बोहरा जमात खाना पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। समाज सचिव आशिक हुसैन बोहरा ने बताया कि सभा शाम चार बजे होगी। सभा में नागरिक, संस्था, संगठन शिरकत करेंगे।
निशुल्क वितरण के लिए 24 ट्राई साइकिलें आईं
लावासरदारगढ़ - कस्बे में आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 2 फरवरी को होने वाले नि:शुल्क चिकित्सा व नि:शक्तजन सहायता शिविर के लिए 24 ट्राई साइकिलें आ गई है। नि:शक्तजनों को कैलिपर्स, बैसाखियां, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र व ट्राई साइकिलें दी जाएंगी।
शिक्षक संघ ने ज्ञापन भेजा
आमेट - राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा आमेट ने राज्य के शिक्षामंत्री कालीचरण शर्राफ को ज्ञापन भेजकर तहसील क्षेत्र के शिक्षकों के बकाए 6 माह के अंशदान को दिलवाने की मांग की। शिक्षक संघ उपशाखा अध्यक्ष मुकेश आमेटा ने यह जानकारी दी।
कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम शंखनाद आज
राजसमंद - सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह शंखनाद 2014 शुक्रवार सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक किरण माहेश्वरी होंगी। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम रहेंगे।
शादी की नीयत से नाबालिग को भगाया
कुंवारिया - थाने में गुरुवार को नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी देवकिशन शर्मा के अनुसार सुथारों की भागल बिनोल निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उसकी नाबालिग बेटी 27 जनवरी दोपहर तीन बजे खेत के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। आशंका है कि पुत्री को आगलगांव निवासी श्रवण पुत्र हरचंद्र गुर्जर शादी की नियत से भगाकर ले गया है।
रावत राजपूत महासभा की बैठक आज
देवगढ़ - रावत-राजपूत महासभा की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे रावत राजपूत भवन कामलीघाट चौराहे पर संरक्षक पूर्व गृह मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत के सानिध्य में होगी। अध्यक्षता पन्नासिंह जोडकिया करेंगे। जानकारी वरिष्ठ महामंत्री गिरधारी सिंह चौहान ने दी।
गांवों में महिलाओं के लिए सुविधाघर बनाने के निर्देश
रेलमगरा - पंचायत समिति सभागार में जेंडर संवेदी कार्यशाला हुई। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम निवास जाट ने महिलाओं के लिए सुविधाघर को जरूरी बताते हुए ग्राम सेवकों को पाबंद किया। विकास अधिकारी भंवर लाल विश्नोई ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विचार रखे। प्रधान रेखा अहीर ने महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। मुबारिक खान सिन्धी ने विचार रखे। कार्यशाला में उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार, जिला परिषद के केशव सांचीहर, निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक नाना लाल सालवी, सरपंच लक्ष्मण अहीर, शंकर लाल जाट, मोहन लाल अहीर, माधव लाल प्रजापत, सुशीला देवी, शांति देवी, मोहनी देवी, वर्धिनी पुरोहित सहित पंचायत समिति के सभी ग्राम सेवक उपस्थित थे।



न्यूज़ इनबॉक्स