बैडमिंटन में हीनल अव्वल
नाथद्वारा - श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में खेल सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। खेल प्रभारी परीधि भार्गव ने बताया कि बैडमिंटन के छात्रा वर्ग में सिंगल्स के मुकाबले में हीनल व्यास प्रथम, गायत्री प्रजापत द्वितीय स्थान पर रही। इसी वर्ग के डबल्स मुकाबले में गायत्री प्रजापत, हीनल ने पूनम व आस्था को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में सिंगल्स के मुकाबलों में मुग्धा शर्मा प्रथम व हीनल व्यास द्वितीय रही। कैरम डबल्स के छात्रा वर्ग में गायत्री व हीनल ने मुग्धा व गोपिका को हराकर खिताब पर कब्जा किया। बैडमिंटन छात्र वर्ग के सिंगल्स में अक्षय मेहता ने प्रथम स्थान व कुलदीप सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के डबल्स मुकाबले में प्रतीक शर्मा व मुकेश सुथार प्रथम व विवेक तलेसरा व पवन जोशी द्वितीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन के युगल मुकाबले में हीनल व्यास व संदीप शर्मा प्रथम तथा गायत्री प्रजापत व प्रकाश चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे। क्रिकेट में बी फार्मा द्वितीय वर्ष ने बी फार्मा के अंतिम वर्ष को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।