डाक जीवन बीमा मेला ५ को
प्रतापगढ़ - प्रतापगढ़ डाकघर में ५ फरवरी को ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए मेला लगेगा। डाकघर निरीक्षक सुमित सेनी ने बताया कि भारत सरकार के अधीन डाक विभाग ने २४ मार्च, १९९५ से भारत में सभी ग्रामीण आम जनता की जीवन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना शुरू की है। इस योजना में ग्रामीण अपना जीवन बीमा करा सकते हैं।
न्यूज़ इनबॉक्स
इस्पायर अवार्ड का चेक दिया
धरियावद - विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय धरियावद में कक्षा ८ की रविना लबाना को इंस्पायर अवार्ड दिया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा ६ से ८ तक विज्ञान व गणित विषयों में ९५ प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को यह अवार्ड सरकार द्वारा दिया जाता है। विद्यालय सचिव रामनारायण चौधरी, मावि प्रधानाचार्य दीपक शर्मा एवं प्रावि प्रधानाचार्य राजेंद्र व्यास द्वारा इंस्पायर अवार्ड का चेक दिया गया।
वालीबॉल में प्रतापगढ़ की टीम जीती
धरियावद - बुंदी में शुरू हुई २७वीं राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल स्पर्धा में प्रतापगढ़ जिले की टीम का प्रथम मैच अजमेर के साथ हुआ। मैच में प्रतापगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रतापगढ़ जिले की टीम ने कबड्डी में जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। शारीरीक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल के मैच में प्रतापगढ़ जिले की टीम का प्रथम मैच अजमेर के साथ खेला गया। इसमें धरियावद के संजय शर्मा, केसरसिंह, नरेश मेघवाल, लक्ष्मण व दिनेश व्यास ने अच्छा प्रर्दशन किया। टीम ने २५-१०, २५-१२ सेटों से जीत दर्ज की। कबड्डी में शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले की टीम का मैच भीलवाड़ा से होगा।