पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतों को सुनने के लिए बिजली निगम ने जारी किए टोल फ्री नंबर

शिकायतों को सुनने के लिए बिजली निगम ने जारी किए टोल फ्री नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
बिजली उपभोक्ता को बिल समय पर नहीं मिलने, मीटर बंद होने, बिल अधिक आने जैसी बिजली की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाना आसान हो गया है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम प्रतापगढ़ ने गुरुवार को बिजली निगम की विभिन्न समस्याओं के सामाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता शेखर चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम की ओर से १८००१८००१४१ टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर उपभोक्ता बिजली संबधित किसी भी समस्या की शिकायत कर सकता है।



डायल करें - १८००१८००१४१