- Hindi News
- मौत की तलाई का मुंह बंद करने वन विभाग भी आया
मौत की तलाई का मुंह बंद करने वन विभाग भी आया
नगर संवाददाता - नाथद्वारा
शहर के गणेशनगर के बड़ा बाखर स्थित जानलेवा तलाई को मिट्टी से पाटने का काम गुरुवार को शुरू हो गया। दूसरे दिन भी मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। मिट्टी दिलाने का जिम्मा उदयपुर-गोमती फोरलेन बना रही कंपनी ने लिया है, जबकि ट्रैक्टरों की व्यवस्था मोहल्लावासियों व वन विभाग द्वारा की जाएगी।
वन विभाग के खाते में आ रही तलाई को पाटने में प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी नहीं लेने पर गुरुवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर आस-पास के महिला-पुरुषों का जमा होना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे महिलाएं फिर तलाई के बाहर धरना देकर बैठ गईं। वन विभाग के वनपाल देवेन्द्र पुरोहित, राजेश मेहता, विकास सावन, रेंजर मोहन पालीवाल मौके पर पहुंचे। जिला वन अधिकारी बालाजी करी ने वनपाल पुरोहित को इस तलाई को पाटने के आदेश दे दिए। सद्भाव कम्पनी गणेश नगर के बाहर मुख्य सड़क पर ट्रैक्टरों में मलबा भरकर देगी।
प्रदर्शन में इनकी भागीदारी : गुरुवार को शीला लोधा, रेखा गोरवा, कुसुम गौरवा, रजनी लोधा, मंगला सनाढ्य, रमा गौरवा, सुनीता गौरवा, दुर्गा देवी, मंजू सनाढ्य, मोनिका, पुष्पा लोधा, गायत्री लोधा, दीपू लोधा, कुसुम ठाकुर शामिल थीं। मोहल्ले के देवकीनंदन सनाढ्य, सूर्यप्रकाश सनाढ्य, रमेशचंद्र लोधा, जगदीश सनाढ्य, बाबू जागीरदार, जगदीश उपाध्याय, प्रेमशंकर व्यास, कन्हैया पालीवाल, घनश्याम सनाढ्य, प्रद्युम्न वैष्णव, दरियाव सिंह गौरवा, प्रीतेश गौरवा, भावेश सांचीहर, कुणाल सनाढ्य, भूपेन्द्र पालीवाल, रवि लोधा, जयेश गौरवा, संदीप सनाढ्य सहित कई लोग उपस्थित थे।