- Hindi News
- मारपीट के विरोध में नाथद्वारा कॉलेज पर तालाबंदी, प्रदर्शन
मारपीट के विरोध में नाथद्वारा कॉलेज पर तालाबंदी, प्रदर्शन
नाथद्वारा - क्रिकेट मैच में छात्र गुटों में विवाद में छात्रसंघ महासचिव से मारपीट के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने सेठ मथुरादास बिनानी कॉलेज बंद करवाकर प्रदर्शन किया। ऐसे में दिनभर पढ़ाई नहीं हुई। मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने मारपीट करने वाले एक छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है।
एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुन्दन पालीवाल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े छात्र सुबह ग्यारह बजे कॉलेज पहुंचे व पढ़ाई ठप कराते हुए गेट को बंद कर दिया। इससे पहले सभी छात्रों को बाहर निकाला गया। बाद में छात्रों ने काफी देर तक नारेबाजी की। इस पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस, छात्रों व कॉलेज प्रशासन के बीच चर्चा हुई। छात्रों का कहना था कि कॉलेज परिसर में बाहर के छात्रों का आना जाना रहता है। बताया गया कि क्रिकेट मैच के दौरान भी बाहर के छात्र थे। उनके बीच में आने से बात मारपीट तक पहुंच गई। द्वितीय वर्ष आटर््स के छात्र विक्रमसिंह को निष्कासन करने का फैसला लेने के बाद छात्र शांत हुए।