पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य में संस्कृति की झलक गीतों में झलकी देशभक्ति

नृत्य में संस्कृति की झलक गीतों में झलकी देशभक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ . डांस, मस्ती व गीतों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं झूमती रहे। फिल्मी गीतों पर नृत्य करती विद्यार्थियो के साथ ऑडियंस दीर्घा में बैठे स्टूडेंट्स ने भी तालियों के जरिए साथ दिया। अवसर था कॉलेज के वार्षिकोत्सव का। इसमें दर्जनों प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। एकल नृत्य में हरीश बैरागी बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए ... गीत पर प्रस्तुत नृत्य पर तालियां बटोरी। अफसना बी ने राधा तेरी चुनरी... गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं में जोश भरा। रिमिक्स गानों पर प्रस्तुत बादल हर करम आना करगे ऐ वतन तेरे लिए देश भक्ति गीत व वंदेमातरम... मां तुझे सलाम गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने माहौल को देशभक्ति का रंग दिया। राजस्थानी गीतों पर भी छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। समूह नृत्य में राजस्थानी व हरियाणा रिमिक्स गानों पर छात्र छात्राओं ने स्टेज पर पहुंचकर प्रतिभागियों के साथ डांस करना शुरू कर दिया। वहीं कुलदीप ने दिल का आलम... गीत पर खुब तालियां बटोरी। कार्यक्रम कॉलेज प्रचार्य एसएल परिहार व एबीवीपी के कार्यकर्ता, छात्र संघ अध्यक्ष संतोष मीणा मौजूद थे।



पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव