पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम : फिर सफेद सेंट्रो कार में आए बदमाश, नाकाबंदी तोड़ भागे

भीम : फिर सफेद सेंट्रो कार में आए बदमाश, नाकाबंदी तोड़ भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - बिना नंबर की सफेद सेंट्रो कार भीम पुलिस के लिए सिरदर्द का कारण बनती जा रही है। ऐसी ही एक कार में आए बदमाशों ने बुधवार रात बार चौकी के पास शेखावास चौराहे पर पुलिस की नाकाबंदी तोड़ दी व फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि नाकाबंदी तोडऩे वाले वे ही बदमाश हैं जिन्होंने पिछले दिनों भीम हाइवे पर छत्तीसगढ़ के लोगों से लूट के बाद मंगलवार रात को पाली जिले के रास थाना क्षेत्र में भी लूट की वारदात की थी। पुलिस बिना नंबर की 26 जनवरी रात से ही इस सेंट्रो में सवार होकर लूटपाट करने वालों का सुराग लगाने की मशक्कत कर रही है। एसपी श्वेता धनखड़ ने बताया कि भीम व पाली जिले में लूट की वारदात हुई थी।
दोनों ही वारदातें एक ही तरह से की गई। ऐसे में इन वारदातों में एक ही गैंग के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने बुधवार रात को बरार चौकी के शेखावास चौराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। रात 9.40 मिनट पर बदनोर की तरफ से आई बिना नंबर प्लेट लगी सफेद सेंट्रो कार आई। पुलिस ने इसे रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन कार में सवार व्यक्ति नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। बताया गया कि आरोपी पाली की तरफ भागे थे। इस पर सिपाहियों ने थानाधिकारी गणेशाराम चौधरी को सूचित किया। राजसमंद सहित भीलवाड़ा, अजमेर व पाली जिलों में नाकाबंदी करवा दी, लेकिन आरोपियों को पकडऩे में सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने पेट्रोल पंप से फुटेज लिए : भीम के बाद पाली जिले में कलालिया मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात हुई थी। भीम पुलिस ने वहां के पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरों से फुटेज लिए हैं। चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।