अटैची से जेवर चोरी
राजसमंद - आमेट पुलिस ने पिछले दिनों एक बस में अटैची से गहने चोरी का मामला गुरुवार को दर्ज किया है। एएसआई मानसिंह के अनुसार अखाड़ा थाना पचपदरा जिला बाड़मेर निवासी प्रेमसिंह पुत्र उम्मेद सिंह राठौड़ ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार वह पत्नी के साथ 9 दिसंबर को बस में आमेट होते हुए बयाना जा रहा था। बयाना जाकर देखा तो अटैची से जेवरात गायब थे। अटैची में सोने का बाजूबंद, नेकलेस, कान के झुमके, सहित जेवरात चोरी हो गए।