जोड़ कुंठवा
जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने शिकायतों की पुष्टि के लिए अध्यापकों से बात की है। सामने आया कि वे कभी डीईओ राजसमंद, कभी बयाना ((भरतपुर)) बीईईओ, जिला परिषद, कोषाधिकारी कार्यालय, ईमेल करने तो कभी बैंक से आहरण करने की सूचना के लिए स्कूल से गैर हाजिर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भगवानलाल के कार्यकाल में 2 वर्ष से भी ज्यादा समय में सिर्फ 7 मूवमेंट दर्ज हुए हैं, जबकि 18 सितंबर 2013 को ज्वाइनिंग करने वाले एचएम याद गणेश ने चार माह में ही 16 टूर मूवमेंट दर्ज किए। इसके विपरीत कैशबुक 9 अक्टूबर 2013 के बाद से संधारित नहीं की गई।
हाजिरी रजिस्टर में छोड़ गए छुट्टी की अर्जी
एचएम याद गणेश उपस्थिति रजिस्टर में 29 जनवरी की तारीख में एक अर्जी छोड़ी है। उसमें दोबारा स्कूल लौट आने तक मुख्यालय छोडऩे की अनुमति मांगी है। शिक्षा अधिकारी शर्मा ने मूवमेंट रजिस्टर के अलावा हाजिरी रजिस्टर, आदेश रजिस्टर, कैशबुक की जांच की है।
ग्रामीण बोले, कम्प्यूटर पर खेलते हैं ताश
ग्रामीणों का आरोप है कि एचएम स्कूल में अक्सर कम्प्यूटर पर ताश खेलते हैं या अपने कक्ष में लैपटॉप पर मशगूल रहते हैं। किसी स्टाफ मैंबर के अंदर आने पर उसे बाहर भेज दिया जाता हैं। ग्रामीणों ने अक्सर स्कूल से गायब रहने का आरोप भी लगाया है। इधर, बच्चों ने भी प्रधानाध्यापक के व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए हैं।