पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोमती नदी की आवक से अवरोध हटाने पर चर्चा

गोमती नदी की आवक से अवरोध हटाने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - झील संरक्षण व चुनौतियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें झील को भरने के मुख्य स्रोत गोमती नदी के बहाव क्षेत्र को साफ करवाने तथा अवरोधों को समाप्त करवाने पर चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक डा. एनसी जैन थे। अध्यक्षता एडीएम ओमप्रकाश जांगिड़ ने की। कार्यशाला में झील संरक्षण से जुड़े कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। झील संरक्षण समन्वयक दिनेश श्रीमाली झील जलागम क्षेत्र में हुए बदलाव एवं नुकसान को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इसे ठीक करने के लिए पूरे कैचमेंट में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामवार योजना बनाकर काम आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यशाला में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्रसिंह कछवाह, भगवत शर्मा, राजकुमार दक, गिरजाशंकर पालीवाल, डा. रचना तेलंग ने झील विकास में जन समुदाय, प्रशासन में समन्वय पर बल देते हुए अवैध मत्स्याखेट को रोकने की बात कही।