पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेनिस में चित्तौड़ कलेक्टर पर भारी पड़े हमारे कलेक्टर

टेनिस में चित्तौड़ कलेक्टर पर भारी पड़े हमारे कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - आरके अस्पताल के पास स्थित मेवाड़ क्लब परिसर में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन गुरुवार शाम को हुआ। उद्घाटन मैच राजसमंद कलेक्टर डॉ. प्रतीम बी. यशवंत व चित्तौड़ कलेक्टर रवि जैन के बीच खेला गया। इसमें राजसमंद कलेक्टर चित्तौड़ कलेक्टर पर भारी पड़े। उन्होंने वहां के कलेक्टर से दोनों सेट के मैच जीत लिए। युगल मैच में कलेक्टर डॉ. यशवंत के साथ आकाश चोपड़ा खेलने उतरे। चित्तौड़ कलेक्टर रवि जैन का साथ अरुण चौधरी ने दिया। मैच में राजसमंद कलेक्टर व उनके साथी शुरुआत से ही मजबूत रहे। डॉ. यशवंत ने अच्छी परफार्मेंस करते हुए 6-4 से पहला सेट जीत लिया। यह दौर 45 मिनट चला। दूसरा सेट भी डॉ. यशवंत ने इतने ही सेट से जीता, यह 55 मिनट चला। इससे पहले टेनिस कोर्ट का उद्घाटन विधायक किरण माहेश्वरी ने किया। कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत,एसपी श्वेता धनकड़, चित्तौडग़ढ़ कलेक्टर रवि जैन, मेवाड़ क्लब के अध्यक्ष सुनील तापडिय़ा बतौर अतिथि शामिल हुए। समारोह में विधायक माहेश्वरी ने मेवाड़ क्लब की उदयपुर के फील्ड क्लब से एफिलिएशन ((संबद्धता)) मिलने को जिले के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि राजसमंद में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से काम करने की काफी संभावना है। विधायक किरण ने मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल से नाथद्वारा के साथ ही जिला मुख्यालय का विकास कराने की गुजारिश की। किरण ने चुटकी लेते हुए कहा कि पालीवाल का ध्यान नाथद्वारा से उदयपुर की ओर ही ज्यादा रहता है, जबकि राजसमंद पीछे छूटता जा रहा है। इस पर सीएमडी मदन पालीवाल ने राजसमंद के विकास के लिए प्रारूप मिलने पर सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जेके टायर के जीएम अनिल मिश्रा, आरके ग्रुप की ओर से थॉमस कुरियन, वेदांता ग्रुप के अरविंद सिंह बेदी उपस्थित थे। आभार की रस्म मार्बल व्यवसायी मधुसूदन व्यास ने अदा की।



कांकरोली के मेवाड़ क्लब में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, पहला मैच दोनों जिलों के कलेक्टर के बीच हुआ, विधायक ने भी थामी रेकेट