- Hindi News
- एचआईवी पीडि़तों को दवा के साथ पेंशन योजनाओं से जोड़ा
एचआईवी पीडि़तों को दवा के साथ पेंशन योजनाओं से जोड़ा
राजसमंद - एचआईवी पीडि़तों की सहायतार्थ राजसमंद नेटवर्क फोर पीपुल लिविंग विद एचआईवी संस्थान व जेके टायर के प्रयास से जिले में एचआईवी पीडि़तों के जीवन में फिर से खुशियां लौटी है। ऐसे 110 परिवारों को विधवा पेंशन, पालनहार, अंत्योदय योजना से जोड़ा गया है।
पीपुल लिविंग विद एचआईवी संस्थान के मोतीलाल देवड़ा ने बताया कि मार्च 2013 तक पॉपुलेशन फाउन्डेशन ऑफ इंडिया से उनके एनजीओ को अनुदान मिलता था जो वर्ष 2013-14 से बंद हो गया। कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत की प्रेरणा व जेके टायर के प्रतिमाह 70,000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से पीडि़तों को सुविधाएं दिलाई जा रही है।
पिछले 5 माह में महत्वपूर्ण कार्य हुए है। इस अवधि में 47 नए रोगी चिन्हित किए व सुविधाओं से जोड़ा गया। चिकित्सा लेना छोड़ चुके 262 रोगी व कुछ अन्य प्रभावितों को पुन: एआरटी चिकित्सा से जोड़ा गया। 60 लोगों को अंत्योदय, 7 महिलाओं को पेंशन, 44 को पालनहार योजना से जोड़ा गया। वर्तमान में इस एनजीओ से 625 लोग जुड़े हुए हैं।
अच्छी पहल