- Hindi News
- कैशियर ने बैंक के 32 लाख रुपए जमा किए अपने खाते में
कैशियर ने बैंक के 32 लाख रुपए जमा किए अपने खाते में
खेरवाड़ा - खेरवाड़ा स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा में नियुक्त कैशियर पिछले तीन साल से बैंक के रुपए अपने खाते में जमा करता रहा। पता चलने पर उसने 32 लाख रुपए वापस बैंक में जमा करा दिए। इसकी रिपोर्ट खेरवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार बैंक में नियुक्त कैशियर सुदीप कुमार सिंह अगस्त 2011 से नवंबर 2013 तक नियुक्त था। बैंक खाते का कैश रखने की जिम्मेदारी भी इसी की थी। आरोप है कि उसने इस अवधि में बैंक खाते में जमा होने वाले रुपए ना तो जमा किए और ना ही वापस निकाले। अपना बैलेंस बनाने के लिए उसने करीब 32 लाख रुपए बैंक के खाते में जमा कराने की बजाय अपने निजी खाते में जमा कर दिए। बैंक की ऑडिट में इसका खुलासा होने पर रुपए का पता लगाया गया तो इसका खुलासा हुआ।
कैशियर ने इसे स्वीकार करते हुए 32 लाख रुपए मय ब्याज वापस बैंक खाते में जमा करा दिए। बैंक राशि के गबन की रिपोर्ट मैनेजर नरेंद्र डेकाटे ने खेरवाड़ा थाने में दर्ज कराई है।