पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी सड़क पर भरा पानी

टूटी सड़क पर भरा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर - इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र सड़क नहीं बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी से सीधी आईडीएसएमटी योजना की मुख्य सड़क से जुड़े इलाके में सड़क नहीं बनी हुई हैं। इस कारण हल्की वर्षा में ही काफी पानी जमा होकर कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशान हो रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के अफजल खान ने पालिका प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की हैं। खान व क्षेत्रवासियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर इंदिरा कॉलोनी के स्वीकृत आम रास्ते की सड़क की चौड़ाई 20 फीट के स्थान पर 40 फीट करने की मांग भी की हैं। पत्र में बताया कि पालिका द्वारा प्रभु गुर्जर के मकान से प्रभु कुम्हार के मकान तक 20 फीट चौड़ा आम रास्ता बनाने का कार्य स्वीकृत हो रखा हैं। जबकि यह रास्ता 40 फीट चौड़ा हैं। ऐसे में 10-10 फीट दोनों ओर सड़क नहीं बनने पर बरसात के दौरान मकानों में पानी भरने की समस्या खड़ी हो सकती हैं।