पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यावर के शोध को मिली देश विदेश की सराहना

ब्यावर के शोध को मिली देश-विदेश की सराहना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
राजकीय जैन गुरुकुल सीनियर सैकंडरी स्कूल में जल प्रबंधन पर गणितीय समाशोधन व शोध की देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने सराहना की। अर्थियन-2013 के तहत स्कूल के स्काउटर नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पानी की मांग, पूर्ति, स्रोत, जल मार्ग और होने वाले रिसाव पर शोध करके गणितीय पद्धति से शोध कार्य किया गया। इस पर स्काउटर रावत समेत पांच स्काउट्स व गाइड्स को बेंगलुरू में सम्मानित किया गया। भारत सरकार के वन पर्यावरण मंत्रालय एवं सेंटर फॉर एन्वायरनमेंट एजुकेशन ((सीईई)) के तत्वावधान में हजारों स्कूलों को प्रोजेक्ट देकर तैयार करवाए गए। ब्यावर के राजकीय जैन गुरुकुल स्कूल का टॉप-10 स्कूलों में चयन हुआ। दल को बेंगलुरू स्थित विप्रो ऑडिटोरियम में कंपनी के सीईओ अनुराग बहर ने ‘अर्थियन-2013’ अवार्ड की ट्रॉफी, 1 लाख रुपए का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की परियोजना आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।




ब्यावर आएंगे विप्रो कंपनी के प्रतिनिधि

आगामी तीन वर्षों तक विद्यालय को तकनीकी सहायता के लिए एक दल बेंगलुरू से शीघ्र ही ब्यावर आएगा। विद्यालय की आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करेगा। शोध को लेकर स्कूल व शोधार्थियों को तकनीक, आर्थिक व अन्य तरीकों से सहायता की जाएगी। तीन दिन तक चले कार्यक्रम में दल ने विप्रो कंपनी, एंट्री फाउंडेशन, निम्हान्स कंवेंशन सेंटर, डॉ. विश्वेश्वरैया रैन वाटर थीम पार्क आदि स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया।

गाइड्स की रही अविस्मरणीय यात्रा

प्रतिभागी स्काउट्स के लिए यह यात्रा अविस्मरणीय रही। सभी छात्र स्काउट्स को एक-एक टी शर्ट, पुस्तकों का सेट तथा बैग सहित एक्सीलेंसी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम विप्रो के अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा सीईई द्वारा प्रायोजित किया गया। दल पुन: विमान द्वारा मंगलवार को सुबह जयपुर पहुंचा। प्रधानाचार्य के.पी. चौहान ने दल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

तीन दिन ‘फाइव स्टार’ फैसेलिटी : दल प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत सहित छात्र स्काउट रमजान काठात, नितेश जांगिड़, गोपाल सिंह, नरेश सिंह व यशपाल सिंह तथा ललिता पंवार को विप्रो ने आईबीआईएस नोवाटेल फाइव स्टार होटल में तीन दिन ठहरने की सुविधा दी व विशेष व्यक्ति श्रेणी का सम्मान किया।

पुरस्कार के लिए चयनित देश के 10 स्कूलों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रायोजना कार्य के लिए ब्यावर के राजकीय जैन गुरुकुल स्कूल को ‘टी.एन. खोशो’ अर्थियन ट्रॉफी स्काउटर नरेंद्र सिंह रावत को प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण पैनल में मैराथन डीस सेबल गिरीश माल्या, एनआईडी अहमदाबाद के ब्रेल स्मार्ट फोन डिजायनर सुमित डागर, साना की फाउंडर संचिता राजू, ईएमएफ के केन बेवस्टर ने बतौर अतिथि व मुख्य वक्ता शिरकत की।

स्काउटर सिंह को ‘टी.एन. खोशो’ ट्रॉफी



जैन गुरुकुल को मिला

अर्थियन २०१३ पुरस्कार