पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक घोषित करने से जैन समाज में हर्ष

अल्पसंख्यक घोषित करने से जैन समाज में हर्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद - जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। समाज के नरेंद्र बडज़ात्या, धर्मेंद्र जैन, महावीर सेठी, निहालचंद गोधा, संजय पाटनी, मनोज जैन, रोहित बडज़ात्या आदि ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री के रहमान, राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फैक्स भेजा। इसमें जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अल्पसंख्यक का दर्जा मिल जाने से समाज का शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान होगा।