गोवंश परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नसीराबाद - सदर थाना पुलिस ने ट्रक कंटेनर में गोवंश का कू्ररतापूर्वक अवैध परिवहन करने के आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम खालपार, जमियानगर, मुजफ्फरनगर निवासी शान इलाही पुत्र रहमत इलाही को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर एसीजेएम के समक्ष पेश किया। यहां से उसे एक दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर की रात को बाघसुरी सरपंच देवेंद्र गुर्जर व ग्रामीणों ने एक ट्रक कंटेनर में छुपा कर ले जा रहे गोवंश को पकड़कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द किया था। कंटेनर में 4 बैल मृत और 4 बैल जिंदा, लेकिन मरणासन्न अवस्था में घायल मिले थे। पुलिस ने ट्रक कंटेनर में बैठे मेवासिंह को गिरफ्तार किया था, लेकिन कंटेनर चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।