क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
नसीराबाद - मिशन स्कूल ग्राउंड पर 2014 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री योगेश सोनी थे। अध्यक्षता सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा ने की। समारोह में मुस्लिम महासभा के सदर सलामुद्दीन विशिष्ट अतिथि थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मीणा ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले और हार से निराश न होकर प्रयास करें। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन थाना प्रभारी मीणा ने बेटिंग कर और योगेश सोनी व सलामुद्दीन ने बॉल फेंकी कर किया। समारोह में महेंद्र पथरिया, काली बाबानी, कमल यादव, संजय यादव आदि भी उपस्थित थे। आयोजन समिति के अमरदीप बोयत के अनुसार प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में राज क्लब ने आरडी क्लब को 74 रनों से हराया। दूसरा मैच आर्मी क्लब और खाजपुरा टीम के बीच खेला गया। इसमें आर्मी क्लब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी प्रकार तीसरे मैच में डायमंड क्लब ने बीएम क्लब को 6 रनों से हराया।