मावठ से बदला मौसम का मिजाज
भास्कर न्यूज - ब्यावर
सर्दी की ठिठुरन और बर्फीली हवाओं के बीच बुधवार सुबह भी मावठ का दौर रहा। अलसुबह 7.15 बजे रिमझिम बरसात हुई। बरसात के कारण सुबह मौसम में ठंडक बढ़ गई। दोपहर 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हो सके। जल संसाधन विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों में कुल 4 एमएम पानी बरसा है। बरसात के कारण लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा। हवाओं का दौर नहीं रहने से सर्दी से कुछ राहत मिली।