पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुष्कर - तीर्थ नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संदेश को लेकर कस्बे में पहली बार आयोजित की जाने वाली मैराथन को लेकर विद्यार्थियों व युवाओं में खास उत्साह है। क्लब संरक्षक नाथू शर्मा ने बताया कि पुष्कर में जिला व नगर पालिका प्रशासन, जिला फोरम समेत सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से प्रेस क्लब 25 जनवरी को मैराथन आयोजित करेगा। मैराथन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इस आयोजन में भाग लेने के लिए क्लब ने एक हजार रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा था। अब तक साढ़े तीन हजार रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया गया है। इनमें से दो हजार से अधिक लोगों ने फार्म जमा करा कर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। क्लब कोषाध्यक्ष सीताराम पाराशर ने बताया कि मैराथन 25 जनवरी को सुबह 7.30 बजे मेला स्टेडियम से शुरू होगी तथा ब्रह्मा मंदिर, ब्रह्म चौक, वराह घाट चौक, वीआईपी रोड़ होते हुए वापस मेला स्टेडियम पहुंचने पर संपन्न होगी।
कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मैराथन का स्वागत किया जाएगा। उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि मैराथन में पुष्कर समेत जिले के कई आला अधिकारी व विदेशी पर्यटक भी भाग लेंगे। अध्यक्ष भीकम शर्मा ने बताया कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार दोपहर क्लब व सहयोगी संगठनों की बैठक आयोजित की जाएगी।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह में कस्बे की निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं पीटी व परेड समेत देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह के दौरान छात्र प्रतिभाओं तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.